अपहृत व्यापारी मनोरंजन कुमार बरामद, हथियार के साथ 3 गिरफ्तार

पटना : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत फेनाइल कारोबारी मनोरंजन कुमार पिता रामाशीष सिंह कोथर थाना फतेहपुर से अपहरण किया गया था। अपहरण के पांच घंटा के अंदर अथमलगोला थाना अंतर्गत लखीसराय टाल से सही सलामत बरामद किया गया। साथ ही संयुक्त टीम ने तीन अपहरणकर्ता दीपक कुमार, रंधीर कुमार और मुकेश कुमार को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के पास से देशी पिस्तौल (2), कारतूस (2) और पांच मोबाइल बरामद किया गया है।

आपको बता दें कि अपहृत मनोरंजन कुमार का दानापुर में फेनाइल से संबंधित कारखाना है। कल यानी 15 अगस्त को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। इस संबंध में बख्तियारपुर थाना एवं अथमलगोला थाना के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी दीपक कुमार उर्फ गाय एवं रंधीर कुमार के विरुद्ध बाढ़ थाना एवं अगमकुंआ थाना में डकैती, लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज है। सभी अपराधकर्मी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़े : बिहार STF और पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराधी रणधीर सहित 2 गिरफ्तार

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...