बक्सर में भ्र’ष्टाचार का हुआ पर्दाफाश, उत्पाद अधीक्षक करवा रहे थे श’राब त’स्करी

बक्सर : उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक शराबबंदी अधिनियम की धज्जियां उड़ाने एवं तस्करी करने के आरोप में कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं। उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। शराब तस्करी में उनकी संलिप्तता उजागर होने के बाद यह भी पता चला है कि वह शराबबंदी के बाद से लगातार तस्करों की मदद कर रहे थे। उनकी पोल उस वक्त खुल गई जब 21 जून 2024 को औद्योगिक थाने की पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार की बक्सर सीमा में प्रवेश कर रहे एक के बाद एक तीन शराब लदी गाड़ियों को जब्त किया। सबसे पहले शराब से भरी एक स्कॉर्पियो पकड़ी गई। इसके चालक से पूछताछ के आधार पर शराब लदी एक इंडिका कार और एक होंडा सिटी कार को भी पुलिस ने जब्त किया।

आपको बता दें कि अनुसंधान शुरू करने पर इसमें डुमरांव अनुमंडल के अमसारी गांव में वर्ष 2022 में हुए जहरीले शराब कांड के मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह उर्फ हरेंद्र सिंह के साथ उनके एक और शागिर्द की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने 23 जून 2024 को मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वर्तमान में उत्पाद अधीक्षक और वर्ष 2016 से ही बक्सर में पहले उप निरीक्षक तथा फिर निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे दिलीप कुमार पाठक बिहार के बक्सर की यूपी से सटी अलग-अलग सीमाओं से शराब की तस्करी करने में सहयोग करते थे। जिसके एवज में उन्हें एक मोटी रकम मिलती थी।

यह भी पढ़े : घर के बाहर टहल रहे अधेड़ को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...