Jehanabad के सिद्धेश्वर मंदिर में हादसा पर बड़ी कार्रवाई, 11 पुलिसकर्मी निलंबित, 48 के खिलाफ…

जहानाबाद: जहानाबाद के बराबर पहाड़ पर स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में पिछले दिनों हुए भगदड़ मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बराबर थानाध्यक्ष सहित तीन दारोगा, एक पुलिस सहायक अवर निरीक्षक, और छः सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही 48 पुलिसकर्मियों को शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया है।

मामले की जानकारी एसपी अरविंद प्रताप सिंह के कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घटना की जांच के लिए गठित टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला बल के सिपाहियों, बीएसएपी और बीएचजी की ओर से भी कर्तव्य में शिथिलता बरतने के आरोप में 48 कर्मियों को के विरुद्ध शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। इसमें 12 पुलिस अधिकारी, एक हवलदार, 26 सिपाही और 9 गृहरक्षक शामिल हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी बताया गया कि शिथिलता बरतने एवं विधि वयवस्था संधारण में असफल रहने के आरोप में निलंबित कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। बता दें कि सावन के चौथे सोमवारी के अवसर पर बराबर पहाड़ी पर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें-  Operation Muskan के तहत 52 लोगों को मिला उनका…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...