इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन

Desk. इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल का रविवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।

इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक का निधन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल के आज चेन्नई में असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ। वह एक सक्षम और प्रतिबद्ध अधिकारी थे, जिनके नेतृत्व में आईसीजी भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी प्रगति कर रहा था। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

मिली जानकारी के अनुसार, महानिदेशक राकेश पाल को राजनाथ सिंह के साथ आईसीजी कार्यक्रम में भाग लेना था। बेचैनी की शिकायत के बाद दिन में राजीव गांधी जनरल अस्पताल (आरजीजीएच) में उन्हें भर्ती कराया गया था। यहां उनका निधन हो गया।

बता दें कि, भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र राकेश पाल जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। अपने 34 साल के करियर के दौरान वह आईसीजी के 25वें महानिदेशक बने। इस पद पर वे जुलाई 2023 से कार्यरत थे।

Ranchi Durand Cup  2026: 22 जुलाई से मिलेंगे फ्री टिकट, उद्घाटन...

रांची में 135वें इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए 22 जुलाई से मुफ्त टिकट मिलेंगे। 26 जुलाई को उद्घाटन मैच से...

Jharkhand Property Registration Update: जमीन और फ्लैट खरीदना हुआ महंगा, नए...

झारखंड सरकार ने 'झारखंड नगरपालिका भूमि, भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026' लागू कर दी है। अब शहरी क्षेत्रों में संपत्ति खरीदने पर निबंधन शुल्क का...

Jharkhand Cabinet Meeting Update: थैलेसीमिया पीड़ित छात्रों को बड़ी राहत संभव,...

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 3 बजे होगी। थैलेसीमिया और गंभीर बीमारी से पीड़ित छात्रों की 75% उपस्थिति की अनिवार्यता खत्म करने समेत...