सरिया में खेत में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

बगोदर/सरिया. सरिया राजधनवार रोड नावाडीह इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वहीं इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी है।

सरिया में खेत में मिला व्यक्ति का शव

मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। इसकी सूचना मिलने के बाद सरिया थाना प्रभारी अरविंद कु सिंह अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये हैं।

वहीं मृतक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो गांव के मुकेश यादव, उम्र लगभग 35 वर्ष, पिता रामेश्वर यादव के रूप में हुई है। वहीं पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। पहचान के लिए परिजनों को सरिया थाना बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर सरिया पुलिस जांच में जुट गयी है।

राज रवानी की रिपोर्ट

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...