चंपई सोरेन पर क्या बोले सांसद मनीष जायसवाल, जानिए

हजारीबाग. प्रदेश के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के जेएमएम छोड़ने को लेकर चल रही चर्चा के बीच हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चंपई सोरेन डमी सीएम है। उन्होंने कहा कि अब चंपई सोरेन ने खुद इसे सिद्ध कर दिया है।

बता दें कि, कल ही पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने जेएमएम छोड़ने को लेकर चल रहे सस्पेंस को विराम लगा दिया था और इस सस्पेंस के बीच उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। हालांकि अभी तक उन्होंने अधिकारिक रूप से जेएमएम छोड़ने का ऐलान नहीं किया है।

अपने पोस्ट में उन्होंने जेएमएम में अपमानित करने और अपने पास पास तीन विकल्प खुले होने को बताया था। उनमें पहला- राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा- अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा- इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। इससे यह स्पष्ट हो गया था कि अब वे जेएमएम में नहीं रहेंगे! हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...