अमन कुमार ने झारखंड के डीजीपी से की मुलाकात, की ये मांग

रांची. आज अमन कुमार ने रांची में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने झारखंड में हुई कई घटनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने डीजीपी के सामने महुदी मामले में हुई फर्जी एफआईआर और महुदी वासियों के साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठाया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अमन कुमार ने महुदी में रामनवमी जुलूस के लाइसेंस की भी मांग रखी।

झारखंड के डीजीपी से मिले अमन कुमार

हजारीबाग में अपनी सेवा दे रहे हवलदार चौहान हेंब्रम की हत्या के दोषी को 3 महीने में फास्ट ट्रैक कोर्ट से फांसी की मांग की।
झारखंड में हो रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बोकारो में आदिवासी बच्ची के बलात्कार के आरोपी को 3 महीने में फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत फांसी और पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये मुआवजा की मांग की।

उन्होंने डीजीपी से सवाल किया कि आखिर क्यों केवल हिंदुत्व का काम करने वाले को झारखंड में जेल में डाला जाता है। अमन कुमार ने अपनी जान का खतरा बताया और सुरक्षा की भी मांग की।

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...