Commercial Advertisment

Jehanabad में भतीजे ने चाचा की गोली मार कर की हत्या

जहानाबाद: जहानाबाद में जमीनी विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा मदारपुर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान चंद्रदीप यादव उर्फ़ बोदु यादव के रूप में की गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब भतीजे ने वृद्ध की गोली मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि दोनों के बीच करीब एक वर्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी भतीजा अशोक यादव अपने चाचा की जमीन को हड़पना चाह रहा था। उसने वृद्ध को कई बार धमकी भी दी थी कि अगर अपनी जमीन मुझे नहीं दी तो गोली मार कर हत्या कर देंगे। लोगों ने घटना के बाद मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि जमीनी विवाद वृद्ध की गोली मार कर हत्या की गई है। परिजनों ने वृद्ध के भतीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-  Bihar में कहीं नहीं है भारत बंद, कुछ उद्दंड लोग कर रहे हैं उद्दंडता- जयंत राज

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...