Ranchi : गृह सचिव और एडीजी ने महिला थाने का किया निरीक्षण, 23 और 24 अगस्त को…

Ranchi : महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 23 एवं 24 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला पुलिसकर्मी/पदाधिकारी सम्मेलन को लेकर आज गृह सचिव वंदना डाडेल एवं एडीजी सुमन गुप्ता द्वारा रांची महिला थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला थाना के सभी पदाधिकारियों और आरक्षियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर, पीड़ित महिलाओं से उनके मामलों के संबंध में बातचीत की गई और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसके साथ ही, महिला थाना में उपलब्ध संसाधनों से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। महोदया ने महिला थाना की आवश्यकताओं और संसाधनों की कमी के बारे में एक विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला थाना परिसर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी गृह सचिव एवं एडीजी के द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

Ranchi : एडीजी ने महिला पुलिसकर्मियों को दिये कई दिशा निर्देश

इन दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ संवाद स्थापित किया और उनकी कार्य परिस्थितियों एवं चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। एडीजी ने महिला थाना की कार्यप्रणाली को और भी अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नामकुम में वार्ड सदस्य को वाहन ने कुचला, मौत, जांच में जुटी पुलिस… 

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के नेतृत्व में आयोजित होने वाले महिला पुलिस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के द्वारा और उनके सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। इस कारण से महिला थाना की भूमिका बहुत ही जरुरी है। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला थाना की कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और भी अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाना है।

 

India Post GDS Recruitment: डाक विभाग में 25 हजार पदों पर...

India Post ने GDS के 25,000 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं के अंकों से मेरिट बनेगी और बिना लिखित परीक्षा चयन होगा। रजिस्ट्रेशन...

Railway Apprentice Recruitment: ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1,599 अप्रेंटिस पदों पर...

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 1,599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं में 50% अंक और संबंधित ट्रेड में ITI वाले उम्मीदवार आवेदन कर...

Jharkhand Police CCTV: झारखंड के 606 थानों में लगेंगे 9,006 कैमरे,...

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड के 606 थानों में 9,006 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे...