Hazaribagh : बाबूलाल मरांडी के आरोपों का विधायक अंबा प्रसाद का मुंहतोड़ जवाब, कह दी बड़ी बात…

Hazaribagh : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज हजारीबाग में थे एवं हजारीबाग के नगमा स्थित हवाई अड्डा ग्राउंड में मंईयां सम्मान योजना की किस्त माता और बहनों को वितरण कर रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ हजारीबाग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस योजना को लेकर बड़ी बात कह दी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन ठगी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih में भाजयुमो का आक्रोश, सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन, भारी पुलिस बल… 

उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने कई तरह की घोषणा की थी परंतु अभी स्थिति सबके सामने है वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि यह सिर्फ दो महीना के लिए हेमंत सोरेन के द्वारा दिया जा रहा है बाद में कोई पूछने वाला भी नहीं होगा। आगे उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार जहां-जहां भी है वहां इससे अच्छी योजना चल रही है और आगे हम इससे अच्छी योजना लेकर आयेंगे।

Hazaribagh : बीजेपी महिलाओं के ठेकेदार बनती है

वही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बात का जवाब भी दिया है तथा उन्होंने कहा है कि ठगने की अगर बात है तो ठगने का कार्य बीजेपी ने किया है चाहे वह ओबीसी आरक्षण की बात हो या महिलाओं को सम्मान देने की बात हो।

ये भी पढ़ें- Saraikela में चंपाई सोरेन की हुंकार-टाटा कंपनी और मिलिट्री मेरे हौसलों को नहीं रोक पाई तो राजनीतिक विरोधी क्या रोकेंगे…

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि बीजेपी महिलाओं के ठेकेदार जरूर बनती है लेकिन इन्होंने महिलाओं के लिए आज तक कुछ नहीं किया है। फिर वह किस मुंह से मंईयां सम्मान योजना पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने मंईयां सम्मान योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे राज्य की एक बड़ी आबादी लाभान्वित हो रही है और यह काफी अच्छी योजना है।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...