डिवाइडर से टकराई कार, युवती समेत तीन घायल

बोकारो : सिटी थाना क्षेत्र के पोस्टऑफिस चौक के पास आज सुबह एक बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई. घटना में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए. तीनों घायल स्टील गेट धनबाद के निवासी हैं.

बताया जाता है कि भाड़े पर बलेनो लेकर शशांक कुमार अपनी बहन आकांक्षा कुमारी को धनबाद से लेकर रांची एयरपोर्ट पहुंचाने जा रहे थे, जहां से दोनों को बंगलुरु जाना था. लेकिन बोकारो के पोस्टऑफिस मोड़ के पास एक आदमी को बचाने के दौरान चालक प्रभाकर कुमार संतुलन खो दिया, तथा उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई.

इस घटना के बाद बीच सड़क पर कार पलट गई. घटना में तीनों घायल हो गए. दो लोगों को इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया, जबकि चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में तीनों को मामूली चोट लगी हैं, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जब्त कर थाने ले गई. घटना की सूचना पुलिस ने घायल के परिजनों को दे दिया है. पुलिस के मुताबिक आकांक्षा को गम्भीर चोट लगी है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...