भाजपा नेता ने अनंत सिंह को दी खुली चुनौती, मोकामा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मोकामा : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। खासकर मोकामा विधानसभा क्षेत्र को लेकर बीजेपी और जदयू में गठबंधन की गांठ सरकने लगी है। जेल से रिहाई के बाद मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह के मोकामा से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा नेता ललन सिंह ने भी मोर्चा खोल दिया है। गठबंधन धर्म से इतर ललन सिंह ने अनंत कुमार सिंह को सीधी चुनौती दे दी है।

भाजपा नेता ललन सिंह ने ऐलान कर दिया है कि अनंत कुमार सिंह से उनकी सियासी अदावत किसी भी जन्म खत्म नहीं होने वाली है। एनडीए से अनंत कुमार सिंह के चुनाव लड़ने पर ललन सिंह ने भाजपा से अपने संबंधों को नए सिरे से परिभाषित करने का शंखनाद कर सूबे की सियासत में तूफान ला दिया है।

यह भी पढ़े : मोकामा : रेल पुलिस और RPF की संवेदनहीनता एक बार फिर हुई उजागर…

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...