सिटिंग जज के जाम में फंसने पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, नेताओं-मंत्रियों पर की ये टिप्पणी

रांची. खबर राजधानी रांची से है। हाईकोर्ट के जज के जाम में फंसने के मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य के डीजीपी, रांची के डीसी, एसएसपी, ट्रैफिक एसपी कोर्ट में सशरीर हाजिर हुए। सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज अगर जाम में फंस रहे हैं, तो आम जनता का क्या होगा?

जज के जाम में फंसने पर हाईकोर्ट में सुनवाई

दरअसल, 23 अगस्त को कांके रोड के जाम में जस्टिस एसके द्विवेदी फंस गए थे। उस दौरान भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा आक्रोश रैली हो रही थी। इसको लेकर आज झारखंड में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज अगर जाम में फंस रहे हैं, तो आम जनता का क्या होगा?

होईकोर्ट ने कहा कि ऐसी घटना कानून व्यवस्था की विफलता को बताता है। लगता है कि सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ नेताओं और मंत्रियों के लिए है। हाईकोर्ट के जज भी सुरक्षित नहीं, यह गंभीर मामला है। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस की कोर्ट सुनवाई कर रही है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...