Breaking: चौकीदार की नियुक्ति पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रांची. खबर राजधानी रांची से है। झारखंड हाईकोर्ट ने चौकीदार की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। यह नियुक्ति सरायकेला-खरसावां जिले के 357 पदों से संबंधित है।

चौकीदार की नियुक्ति पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक

दरअसल, विगत 20 वर्षों से कार्यरत लगभग चार दर्जन से अधिक प्रार्थी की याचिका पर आज हाईकोर्ट ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान चौकीदारों के लिए निकली नियुक्ति नियमावली में त्रुटि पाए जाने के बाद हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी।

जानकारी के अनुसार, नियुक्ति में स्थानीय भाषा को स्थान देने के अलावा हिंदी और अंग्रेजी को जगह नहीं दी गई थी। आरक्षण रोस्टर लागू करने में भी त्रुटि पाई गई थी। साथ ही आरक्षित सीटें भी नियम संगत नहीं थी।

मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी।

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...