Advertisment

50 लाख रुपए के देशी-विदेशी अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद

गया : बिहार के गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी स्थित बम बाबा पहाड़ी के गुफा से पुलिस ने छापेमारी कर 300 लीटर बीयर दो पेटी में रखी 15 बोतल विदेशी शराब और दो बोरे में राखी 170 लीटर महुआ की बड़ी अवैध शराब की खेप बरामद की है। डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब व्यवसाय बद्री पासवान और ज्योति पासवान द्वारा बम बाबा पहाड़ी के गुफा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब रखकर व्यवसाय कर रहा है। यहीं से एजेंट के माध्यम से अवैध शराब की ट्रैफिकिंग की जा रही थी। दोनों के खोप से कोई भी कुछ नहीं बोलता था।

उन्होंने बताया कि बद्री पासवान और ज्योति पासवान रेलवे स्टेशन के आसपास के होटल में शराब पहुंचाने और लॉटरी खिलाने की धंधे से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि बरामद की गई शराब लगभग 50 लाख रुपए की होगी। उन्होंने यह भी बताया की दो दिन पूर्व दोनों का हाथ में हथियार लहराते वीडियो वायरल भी हुआ था। हालांकि बद्री पासवान और ज्योति पासवान फिलहाल पुलिस के चंगुल से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने बताया कि दोनों की संपत्ति की जांच की जा रही है और सरकार से सीसीए लगाने की भी अनुशंसा की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व बागेश्वरी मोहल्ले में हुई फायरिंग कार्ड में पुष्टि के बाद दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इस कांड में संलिप्त टोनि चंद्रवंशी रोशन पासवान दुर्गा मांझी और छोटू मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : गया : झारखंड में पोस्टेड इंस्पेक्टर के घर के बाहर लगी स्कॉर्पियो की हुई चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात…

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...

JSSC Supervisor Recruitment: फर्जी Degree के संदेह में 33 अभ्यर्थियों की...

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर नियुक्ति रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में भी कंप्यूटर साइंस,...