Advertisment

CM नीतीश ने पटना सिटी में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल के निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने नक्शा के माध्यम से कैंपस प्लान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मॉडल अस्पताल की लागत 30.42 करोड़ रुपए है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि फरवरी 2025 तक इस मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण करें। इस परिसर में नर्स हॉस्टल के नए भवन का भी निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह अस्पताल तक पहुंचने के लिये पहुंच पथ को ठीक करें ताकि मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को इलाज में काफी सहूलियत होगी। इस मॉडल अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं के होने से बीमारियों का उपचार बेहतर ढंग से हो सकेगा।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया और मरीज के परिजनों से उनका हालचाल जाना। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में चलाए जा रहे दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से बात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : राज्यसभा से निर्वाचित होने के बाद नीतीश से मिले उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्र

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...

JPSC Exam Irregularities: JPSC Case में नया मोड़! डेटा हटाने की...

JPSC Exam Irregularities: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच के दौरान अहम बातें सामने आई हैं, खासकर पूर्व...

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...