Advertisment

Breaking: चंपई सोरेन बेटे संग पहुंचे रांची, हेमंत कैबिनेट से आज देंगे इस्तीफा

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने बेटे के साथ रांची पहुंच गये हैं। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि वे 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे। वहीं बताया जा रहा है कि वे आज हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा देंगे।

बता दें कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल होंगे। वे रांची में 30 अगस्त को अधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इसकी जानकारी अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

चंपई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल

चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से थोड़ी देर पहले मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर बीजेपी में 30 अगस्त को रांची में शामिल होंगे।’

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई ने कल दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमांत बिस्वा शर्मा भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे।

बता दें कि, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने जेएमएम से बगावत करते हुए पार्टी छोड़ने को लेकर चल रहे सस्पेंस को उस समय विराम लगा दिया था, जब उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखकर जेएमएम में अपमानित करने का आरोप लगाया था।

उस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में अपने पास तीन विकल्प खुले होने को बताया था। उनमें पहला- राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा- अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा- इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना। इस बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा था कि वे खुद की पार्टी बनाएंगे। लेकिन अब सभी अटकलें खत्म हो गयी हैं। वे 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे।

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...