Breaking: झारखंड में चार सीनियर आईएएस अफसर का ट्रांसफर, देखिये सूची

रांची. खबर राजधानी रांची से है। राज्य सरकार ने चार सीनियर आईएएस अफसर का ट्रांसफर किया है। इसको लेकर कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

आईएएस अफसर का ट्रांसफर

अधिसूचना के अनुसार, सीनियर आईएएस अफसर नितीन मदन कुलकर्णी को फिर से झारखंड के राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। उन्हें इस पद से स्थानान्तरित करते हुए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया था, जिसे विलोपित कर दिया गया है। अब कुलकर्णी पूर्ववत राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर बने रहेंगे।

वहीं पदस्थापन के प्रतीक्षारत डॉ० अमिताभ कौशल को अगले आदेश तक वाणिज्य कर विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबुबक्कर सिद्दीख को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं 2006 की आईएएस अधिकारी विप्रा भाल को फिर से सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग के सचिव और अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क लि०, राँची की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें राज्यपाल का प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया था, जिसे विलोपित किया गया है।

ट्रांसफर सूची 22Scope News

अपडेट जारी है…

Saffrn

Trending News

हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर युवक की हत्या, मक्का खेत में मिला...

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर धनखरैया पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत से एक...

बेलदौर में STF की कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार...

Viral शराब फैक्ट्री वीडियो पर SP का एक्शन, LTF प्रभारी व...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के मुसवा भेड़िहारी गांव में अवैध शराब निर्माण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में...

बौसी पुलिस को बड़ी सफलता, 8.08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ...

बांका : बांका जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बौसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...

मालसलामी में रिश्तेदारों ने ही रची अपहरण व हत्या की साजिश,...

पटना सिटी : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बुंदेल टोला में 20 मई को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img