नालंदा : नालंदा जिले में गुरुवार की शाम से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह नोनिया नदी से बरामद किया गया है। मामला चंडी थाना क्षेत्र के जसवंत बीघा गांव का है। मृतका सत्येंद्र कुमार की पुत्री सुप्रिया भारती है। घटना के संबंध में सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी घर से दालान के लिए निकली थी। जो महज चार घर ही दूर है और अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन की गई बावजूद सुप्रिया का कहीं अता-पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह घर के बगल नोनिया नदी में उपलाया हुआ मिला, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
परिजन ने आरोप लगाया कि पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसी पप्पू कुमार ने घर से निकली बच्ची को गायब कर दिया और नदी में फेंक दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामलें में चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पड़ोसी को आरोपित कर आवेदन दिया गया है। फिलहाल पप्पू कुमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े : राजगीर में आयोजित होगा महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, बिहार के लिए गौरवशाली क्षण
यह भी देखें :
राजा कुमार की रिपोर्ट







