Saraikela Dr massacre : डॉ. बी मंडल हत्याकांड का मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार, अपहरण के बाद…

Saraikela Dr massacre :   सरायकेला जिला पुलिस को डॉ. बी मंडल हत्याकांड व गोली चलाने मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत द्वारा गठित किए गए पुलिस टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के सीजूलता के रहने वाले डॉ बी मंडल का अपहरण कर हत्या के मामले में दो हत्या के आरोपी पूर्व में ही घटना के बाद गिरफ्तार हो चुके थे।

Saraikela Dr massacre : दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

वहीं फरार चल रहे तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीसरे आरोपी का नाम त्रिदेव गोप बताया जा रहा है आरोपी को पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना अंतर्गत पोड़ाडीह से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सरायकेला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Pakur में कोयला ट्रांसपोर्टर के यहां 10 घंटे तक CBI की छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त, अब होगा… 

बतातें चलें कि मामले में दो आरोपी चंदन गोप व रोहित सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने बताया कि त्रिदेव गोप ही डॉ बी मंडल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। रंगदारी के लिए डॉक्टर बी मंडल का अपहरण कर पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने हत्या कर दी थी। फिलहाल तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...