कटकमदाग में मिनी शराब पैकेजिंग फैक्ट्री का खुलासा, 40 लाख रुपये से ज्यादा की अवैध दारू जब्त

हजारीबाग. जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत रजहर गांव के जंगल में हजारीबाग एवं चतरा उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की एक मिनी पैकेजिंग फैक्ट्री का खुलासा हुआ। इस दौरान मिनी शराब पैकेजिंग फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ एक बंगाल WB37C 3981 नंबर का ट्रक, पैकेजिंग में इस्तेमाल किये जाने वाला विभिन्न ब्रांड का रैपर, ढक्कन आदि बरामदग किये गये।

कटकमदाग में मिनी शराब पैकेजिंग फैक्ट्री का खुलासा

मामले को लेकर हजारीबाग सहायक उत्पाद आयुक्त शिव कुमार साहू ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत रजहर गांव जो कि चतरा जिले के सिमा क्षेत्र से सटा हुआ है, वहां अवैध शराब की पैकेजिंग हो रही है। इसी को लेकर चतरा जिले के वरिय अधिकारियों से जानकारी साझा करते हुए हजारीबाग तथा चतरा जिले की संयुक्त टीम बनाकर रात को लगभग बारह बजे छापामारी की गई।

उन्होंने कहा कि छापामारी टीम को देखते ही लोग भाग निकले। उन्होंने कहा कि बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 40 से 45 लाख रुपये हैं। बताते चलें कि हजारीबाग में हाल के दिनों में लगातार अवैध शराब की खेप पकड़ी जा रही है। अगर इसी महीने की बात की जाए तो तीन बार में लगभग 1.5 करोड़ की अवैध शराब को जब्त किया जा चुका है।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img