राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

पटना : पटना के बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। ‘पौधारोपण कार्यक्रम एवं वैज्ञानिकों और राज्य के प्रगतिशील किसानों का सम्मान समारोह’ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों के साथ-साथ पशु भी आवश्यक हैं। हमारी संस्कृति और परम्परा में पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे ऋषियों और मनीषियों ने प्रकृति के सानिध्य में रहने तथा आधिकाधिक पेड़ लगाकर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया है।

एक पेड़ मां के नाम :

राज्यपाल ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत है। बिहार के वन क्षेत्र को बढ़ाने का दायित्व हम सबका है। इस अवसर पर राज्यपाल ने वैज्ञानिकों और बिहार के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। राज्यपाल के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार भी मौजूद थे। आज पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है इस चुनौती से निपटने के लिए पर्यावरण संतुलित रहना अति आवश्यक है इसी के तहत हम लोग पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि विश्व कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाया गया है जिसमें आज मुख्य अतिथि राज्यपाल रहे हैं। आज पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है इस चुनौती से निपटने के लिए पर्यावरण संतुलित रहना अति आवश्यक है। इसी के तहत हमलोग पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया है।

यह भी पढ़े : राज्यपाल ने 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...