Advertisment

शराब माफियाओं के घर बैंड बाजे के साथ पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

गोपालगंज : महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कई गांव में शराब माफियाओं के घर पुलिस ने बैंड बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाया है. वहीं माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि महम्मदपुर में हुए शराब कांड के बाद पुलिस चौकस दिखने लगी है.

ज्ञातव्य हो कि महम्मदपुर में जहरीली शराब पीने से विभिन्न गांवों में रहने वाले करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है. कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत से जूझ रहे हैं. जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला लगातार जारी है. इलाके के लोग त्योहार की तैयारी में जुटे थे, इसी बीच जहरीली शराब पीने से मौत का तांडव शुरू हो गया. फिलहाल मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

वहीं पुलिस दिन-रात शराब माफियाओं के टोह में लगी है. महम्मदपुर में हुए शराब कांड के बाद शराब माफियाओं के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में शनिवार को थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में चार शराब माफियाओं के घर बैंड बाजे के साथ पुलिस द्वारा इश्तेहार चश्पाया गया. इसके साथ ही शराब माफियाओं के परिजनों से एक सप्ताह के भीतर शराब माफियाओं को पुलिस के हवाले करने की हिदायत भी दी गई. ऐसा नहीं करने पर एक सप्ताह बाद शराब माफियाओं के घर की कुर्की करने की बात पुलिस द्वारा बताई गई.

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दियारा इलाके के बहरामपुर गांव निवासी रामायण राय, मिथलेश राय, श्यामदेव राय एवं अच्छेलाल राय के घर पर इश्तेहार चश्पाया गया. उन्होंने बताया कि महम्मदपुर में हुए शराब कांड में संलिप्त इलाके के कई शराब माफियाओं का नाम सामने आया है. पुलिस के दवाब के कारण शराब माफियाओं ने दूसरा रास्ता अख्तियार कर अपनी कारोबार को चमकाने के लिए बगल के थाना क्षेत्र में शराब का कारोबार कर रहे थे. शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

भारतीय सांख्यिकी संस्थान,गिरिडीह पर है भू माफियाओं की नजर

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...

Flight Update: खराब मौसम का असर, कोलकाता से रांची आने वाली...

रांची में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी दिखा। कोलकाता से आने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द हुई, जबकि दिल्ली से आने वाली...

Railway Update: रांची मंडल की तीन पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय,...

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते रांची रेल मंडल की तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया...