Treatment के दौरान मरीज की हो गई मौत, फिर परिजनों ने…

गया: गया में एक अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया। मामला गया के रामपुर थाना क्षेत्र के चंदौती मोड़ स्थित एक अस्पताल की है जहां इलाज करवाने आए नई गोदाम निवासी 58 वर्षीय रामबली कुमार की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया और अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दिया।

मामले की सूचना मिलने के बाद रामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर हंगामा शांत करवाया। मामले में पुलिस ने कहा कि परिजनों ने अभी कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में आया था। परिजनों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी ली गई थी। हमने मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन बचाया नहीं जा सका।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Jan Suraj का नेतृत्व करने वाले 25 लोगों में 4-5 लोग मुस्लिम समाज के होंगे- प्रशांत किशोर

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Treatment Treatment

Treatment

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img