कटिहार: कटिहार सदर अस्पताल में इलाज के अभाव में एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल परिसर में जम कर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा बुझा कर शांत करवाया। मृतिका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोल निवासी मुसर्रत परवीन के रूप में की गई।
मामले में मरीज के परिजनों ने बताया कि मृतिका के गले में खाना खाते वक्त कुछ अटक गया था जिसे लेकर इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर और नर्स सभी नदारद थे। इधर उधर पूछने पर अन्य कर्मियों ने कहा कि डॉक्टर आ रहे हैं, इंतजार कर लीजिये। इंतजार में ही 3 घंटे बीत गए लेकिन डॉक्टर नहीं ही आये और इसी बीच मरीज की जान चली गई। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता तो मरीज की जान बच सकती थी।
हंगामा देख अस्पताल में तैनात कर्मी मौके से भाग निकले। सदर अस्पताल में हंगामा की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने बुझाने में जुट गई। वहीं मामले में अस्पताल प्रशासन कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Nalanda में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में करीब एक दर्जन छात्रा की बिगड़ी तबियत
कटिहार से शाहजहां आलम की रिपोर्ट
Treatment Treatment Treatment
Treatment


















