पटना : बिहार के पूर्व सीएम स्व. दारोगा प्रसाद राय की आज जयंती समारोह पटना में आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व. दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पांडे, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री एवं स्व. दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चंद्रिका राय एवं उनके परिजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. दारोगा प्रसाद राय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन तथा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन भी किया गया।
यह भी पढ़े : रोहतास के दौरे पर जाएंगे CM नीतीश, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे शिलान्यास
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


