‘एक पेड़ माँ के नाम’: छात्रों ने स्कूल में किया पौधारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से स्कूल परिसर में किया पौधारोपण। शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने लगाये गए पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

पटना: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) पटना के द्वारा सोमवार (02 सितंबर 2024) को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वैश्विक अभियान के तहत आशियाना-दीघा रोड पर स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल परिसर में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा 15 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से अशोक, महोगनी, अर्जुन आदि के पौधे थे।

पौधारोपण अभियान सीबीसी पटना के प्रमुख सह उपनिदेशक संजय कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस अभियान के तहत अंकुर पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार और सीबीसी पटना के प्रमुख ने एक-एक पौधा लगाया। जबकि शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

मौके पर सीबीसी पटना के प्रमुख सह उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ एक वृक्षारोपण अभियान है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर की थी। इसके तहत विभाग के द्वारा अभियान चला कर लोगों से एक पेड़ माँ के नाम लगवाया जा रहा हैसाथ ही लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीँ, अंकुर पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय कुमार ने कहा कि पेड़ पर्यावरण के लिए अहम् है। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक छात्र-छात्राओं को लागतार पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है और खासकर नई पीढ़ी, यानी छात्र-छात्राओं को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए एवं पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से लगाये गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प दिलवाया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन प्रमंडल पटना की और से प्राप्त पौधों को लगाया गया। मौके पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के सर्वजीत सिंह, सुरेन्द्र, राकेश, रौशन आदि ने भी एक पेड़ माँ के नाम पौधा लगाया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-       ANM Students ने स्कूल में जड़ा ताला, प्रदर्शन करते हुए पहुंची डीएम आवास

एक पेड़ माँ के नाम

एक पेड़ माँ के नाम

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...