440 वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत

औरंगाबादः नगर थाना क्षेत्र में पांडेय पुस्तकालय के पास सड़क पर गिरे 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक 10 वर्षीयछात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतका की पहचान कांति कुमारी के रुप में हुई है. परिजनों का कहना है कि पांडेय पुस्तकालय के पास 440 वोल्ट का बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था, छात्रा इसकी चपेट में आ गई.

आसपास के लोगों ने छात्रा को बचाने की पूरजोर कोशिश की, बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्टः दीनानाथ

 

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...