पटना के पॉश इलाके में फायरिंग

359
पटना के पॉश इलाके में फायरिंग
Advertisment

पटना : राजधानी पटना में सोमवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों के दौरा पटना के पॉश इलाका कंकड़बाग में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। मकान मालिक और किराएदार के विवाद में यह फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि किराएदार और उसके साथ आए लोगों ने फायरिंग की। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। रामलखन पथ इलाके की घटना बतायी जा रही है।

Advertisment

आपको बता दें कि विवाद के बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान किराएदार के साथ पहुंचे एक शख्स ने पिस्टल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ब्लैक शर्ट में पहने युवक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस की बड़ी उपलब्धि, अंतर्राष्ट्रीय बैंक डकैती गिरोह का किया भंडाफोड़

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Advertisement