Advertisement
Advertisement

बिजली करंट के चपेट में आने से किशोर झुलसा

औरंगाबाद : औरंगाबाद में करंट की चपेट में आने से एक किशोर बुरी तरह से झुलस गया। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के नरौला गांव की है। जहा घटना के परिजनों ने आनन-फानन में घायल को लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया गया है, जख्मी किशोर की पहचान नरौला गांव निवासी मोहम्मद अबरार के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोनू के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी देते हुए जख्मी की मां आजमेरी खातून ने बताई कि मेरे मकान में सात से आठ दिनों से काम लगाए हुए हैं। आज भी मकान में काम लगाए हुए था, मेरा बेटा बेल हाई स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। घर में कम लगे रहने के कारण वह आज विद्यालय नहीं जा पाया। मकान के बगल से पार हो रहे 11 हजार वोल्ट बिजली के तार के चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गए है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़े : मदनपुर में डायरिया की प्रकोप से 12 बच्चे बीमार, परिजनों ने कहा- मध्याह्न भोजन खाने से बिगड़ी तबीयत

यह भी देखें :

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 12 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 12 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...