पटना : राबड़ी आवास पर नहीं प्रदेश कार्यालय में आज यानी चार सितंबर को पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बड़ी बैठक होने वाली है। लालू यादव अपने तमाम सांसदों और विधायकों को बैठक में भाग लेने के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने वाली है। इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हो सकती है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही साथ 10 सितंबर से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जन संवाद यात्रा पर निकल रहे हैं, उस पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि लालू यादव सिंगापुर से इलाज कराकर परसों ही पटना पहुंचे हैं।
यह भी पढ़े : लालू का RSS-BJP पर तंज, कहा- इनका क्या औकात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे?
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















