अब शिकायतकर्ता को Jaanch App से प्रगति की मिलेगी सीधी जानकारी, ट्रायल शुरू

पटना: पटना पुलिस के किसी भी केस की प्रगति रिपोर्ट अब सीधे आइओ के साथ ही एसएचओ देख सकेंगे साथ ही शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से केस की प्रगति रिपोर्ट मिलती रहेगी। यह संभव होगा जांच प्लेटफॉर्म के माध्यम से। पटना पुलिस ने नागरिकों की सुविधा को देखते हुए जांच एप लांच किया जिसका ट्रायल किया जा रहा है। इस एप का ट्रायल पटना के कंकड़बाग थाना और पत्रकार नगर थाना में किया जा रहा है।

इस एप के माध्यम से पुलिसिंग में पारदर्शिता के साथ ही जांच पूरा करने का समय भी निर्धारित किया जाएगा। एप लॉन्चिंग के दौरान पटना सिटी वेस्ट एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि इस प्लैटफॉर्म के माध्यम से ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी थानाध्यक्ष सीधे नागरिकों की शिकायत प्राप्त कर सकेंगे। शिकायत प्राप्त होते ही शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज प्राप्त होगा जिसमें शिकायत की डिजिटल कॉपी की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा व्हाट्सएप मैसेज में फीडबैक का भी विकल्प उपलब्ध होगा।

इस प्लैटफॉर्म के माध्यम से थानाध्यक्ष जांच अधिकारी को केस सुनेंगे और फिर जांच अधिकारी की जांच प्रगति इस एप पर थानाध्यक्ष को वास्तविक समय में दिखेगा। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद थानाध्यक्ष इसी प्लैटफॉर्म के माध्यम से शिकायतकर्ता को परिणाम की जानकारी स्वचालित रूप से दे सकते हैं। शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से जांच पूरी होने और अंतिम रिपोर्ट के बारे में बताया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      E-Rickshaw लूट गिरोह के अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Jaanch App Jaanch App Jaanch App

Jaanch App

Saffrn

Trending News

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...

3 हजार का इनामी स्मैक तस्कर बाबूलाल गिरफ्तार, 36.45 ग्राम स्मैक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकरदेई थाना...

मोतिहारी में फिर चला बुलडोजर, हवाई अड्डा चौक से बायपास तक...

मोतिहारी : शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत मोतिहारी प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। शुक्रवार...

भागलपुर के DM ने नाविकों को प्रदान किया चेक

भागलपुर : भागलपुर के बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के कर कमलों से नाविकों के बीच चेक का...

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, विरोध पर नोटिस फाड़ा...

बेगूसराय : बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरकारी कार्य के दौरान एक चौकीदार के साथ मारपीट,...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img