‘राहुल की गठबंधन की सरकार बनी तो पाकिस्तान में चला जाएगा जम्मू-कश्मीर’

गया : बिहार के गया में आज कमिश्नरी ऑफिस में शहिद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी की ओर से जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जीतनराम मांझी ने राहुल गांधी को इंगित करते हुए कहा कि जबतक हाथ में सत्ता नहीं आती है तबतक बहुत तरह की लोक भावना बात करते हैं कि जनता उनके कहने पर आ जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब 60 वर्षों तक उनकी सरकार रही। कई राज्यों में भी उनकी सरकार है। राहुल क्यों नहीं बात करते हैं। वह पार्लियामेंट में या और कहीं और बात रख सकते थे। राहुल जम्मू कश्मीर में चुनाव है तो वहां के लोगों को दीग्भ्रमित कर रहे हैं। वे लोग धारा 370 लागू करना चाह रहे हैं। वह पाकिस्तान परस्ति लोगों से हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनलोगों कि गठबंधन की सरकार बनी तो कश्मीर पाकिस्तान में चला जाएगा, ऐसा मैं मानता हूं और उसकी प्रणेता राहुल गांधी होंगे।

यह भी देखें :

उन्होंने ममता बनर्जी सरकार द्वारा नए बलात्कार कानून बनाए जाने के प्रश्न पर बताया कि ममता सरकार द्वारा देर से उठाया हुआ सही कदम है। यह शुरू में ही बनना चाहिए था। उन्होंने नाटक किया। ममता बनर्जी ने लोगों को सड़क पर उतरने और दूसरे पर ब्लेम करने का वह काम की। मांझी ने कहा कि ममता ने नए कानून बनाकर थोड़ा मलहम लगाया है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी पर मांझी का तीखा हमला, कहा- अपराध पर ज्यादा ज्ञान न दें, अपने माता-पिता को करें याद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Green Energy पर Reliance का ₹1 लाख करोड़ का दांव, आंध्र...

 रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी। CBG प्लांट्स से 3 लाख से अधिक रोजगार और किसानों...

Inflation Update: सितंबर में 5.65% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई,...

SBI Research के अनुसार सितंबर में खुदरा महंगाई 5.65% और अक्टूबर-नवंबर में 6.5% से अधिक हो सकती है। RBI अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा...

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...