पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत से हड़कंप

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.

अपनी हरकतों को लेकर पुलिस पर लगातार आरोप लगने का सिलसिला जारी है.

जहां पुलिस की कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत से हड़कंप मच गया है.

परिजनों ने ओपी प्रभारी पर पीटते-पीटते जान से मारने का आरोप लगाया है.

वहीं, मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की दोपहर मेसौल ओपी क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी विश्वनाथ चौधरी को पुलिस ने शराब

पीने के आरोप में हिरासत में लिया था.

मृतक के बेटे ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पिता को पुलिस थाने ले गई और वह जब अपने पिता से मिलने

थाने पहुंचा तो उसे नहीं मिलने दिया गया और अचानक उसे खबर मिली कि उसके पिता की मौत हो गई.

परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वनाथ चौधरी की पुलिस कस्टडी में बेरहमी से पिटाई की गई.

जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई.

पुलिस ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना के बाद

परिजनों ने सदर अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया.

वहीं सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे एसपी हर किशोर राय को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा. वही, अभी तक

मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

एसपी ने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है दोषी पुलिसकर्मी की विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : अमर नाथ सहगल

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...