Breaking : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विस्तारित कार्यसमिति की बैठक खत्म, इस पर बनी सहमति…

Breaking 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विस्तारित कार्यसमिति (पूर्ववर्ती) की बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड प्रभारी सप्तगिरि उल्का और डॉ बेला प्रसाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव एवं कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद हैं।

Breaking : जातीय जनगणना कराने और पिछड़े वर्गों के लिए अलग विभाग पर बनी सहमति

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आज की बैठक में सहमति बनी कि राज्य में जातीय जनगणना कराने और पिछड़े वर्गों के लिए अलग विभाग बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। दोनों ही सह प्रभारी पहले सिमडेगा कोलेबिरा जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसके साथ ही पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक में कई रणनीति बनाई गई है।

ये भी पढ़ें-Breaking : सहायक पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, हेमंत सरकार ने मान ली ये मांग… 

बैठक में कैंडिडेट के चयन को लेकर भी चर्चा हुई है। कैंडिडेट के चयन में जो क्राइटेरिया अपनाई जाएगी इसको लेकर भी चर्चा हुई है। तमिलनाडु, बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी सरकार पिछड़े वर्ग के लिए अलग एक आयोग गठन करेगी जिसको लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल सीएम से मुलाकात करेगी। ग्रामीण और महानगर कमेटी का गठन हुआ है।

पिछड़े वर्ग के लिए अलग से एक आयोग का गठन किया जाएगा

उसी तरीके से झारखंड में जहां-जहां नगर निगम है वहां महानगर कमेटी का गठन किया जाएगा। इसको लेकर प्रस्ताव भेजा जाएगा। राज्य में गठबंधन की सरकार है जिसमें हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री है जो कि लगातार कल्याणकारी योजनाएं लेकर आ रहे हैं। दोनों नवनियुक्त सह प्रभारी काफी अनुभवी हैं। सभी गठबंधन के साथी जीतकर के पुनः गठबंधन की सरकार राज्य में बने इसके लिए लगातार चर्चा की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 63 प्रस्तावों पर लगी मुहर… 

झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति (पूर्व) की विस्तारित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, बादल पत्रलेख, जेपी पटेल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा समेत कई अन्य नेता मौजूद हैं।

Bihar Job Fair 2026: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार...

बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी...

Hazaribagh Railway Station Body Case: रेलवे स्टेशन रोड पर मिला मोहम्मद...

Hazaribagh Railway Station Body Case: रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने...

Bihar Development Scheme:बिहार में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान: शिक्षा विभाग...

बिहार के सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान में 1.03 लाख विकास कार्यों का लक्ष्य तय किया गया है। शिक्षा विभाग को 37,171 और पंचायती...