बाघमारा : झींझीपहाड़ी के केशलपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन की मांग लंबे समय से चल रही थी. जिसे आज पूरा कर लिया गया है. आज भवन निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया.
मौके पर बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति और सीओ के.के.सिंह और ग्राम प्रधान सुरेश महतो बतौर अतिथि उपस्थित रहे.
इस भवन का निर्माण जिला समाज कल्याण विभाग की स्वीकृति पर किया जा रहा है. इस भवन निर्माण के लिए आवंटित राशि लगभग सात लाख रुपये है. बाघमारा बीडीओ ने निर्माण को जल्द पूरा करने को लेकर स्थानीय ग्राम प्रधान को कई निर्देश भी दिए. इसके निर्माण से आस पास के लाभुकों को फायदा होगा.
रिपोर्ट : सुरजदेव मांझी

















