‘तुम लोग मारोगे क्या Inspector को? कोई है…’, बनाया रील और पहुंच गए जेल

गया: आजकल युवाओं में रील्स बनाने का प्रचलन काफी जोरों पर है। रील्स बनाने के चक्कर में अक्सर युवा कई नियमों की अनदेखी भी करते हैं जिसके बाद उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ गया में जहां रील्स बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल गया में रेल पटरी पर तीन युवकों ने हथियार के साथ एक रील बनाया जिसमें बैकग्राउंड से आवाज आ रही है ‘तुम लोग मारोगे क्या इंस्पेक्टर को? कोई है…’। रील में एक युवक हथियार लहराते हुए भी देखा जा रहा है।

रील वायरल होने के बाद जब रेल पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और कोतवाली थाना क्षेत्र मुरली हिल के समीप रहने वाले एक युवक राहुल खत्री को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल दो अन्य युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच के दौरान युवक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया और पता चला कि युवक मोबाइल छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से चोरी और लूट के कई मोबाइल भी बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया और अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Coins के ‘जादूगर’ हैं गया के शिल्पी महेंद्र, 10 वर्ष की उम्र से शुरू किया था सिक्कों का कलेक्शन

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Inspector Inspector Inspector

Inspector

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...