Reels: ‘चला खेला शुरू करल जाई थाना में’ थाना में घुस बनाया रील, थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ…

जमुई: आजकल युवाओं में रील्स का खुमार इस कदर छाया हुआ है। रील्स बनाने के लिए आजकल युवा कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जमुई से जहां एक युवक ने थाना में रील्स बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। युवक के रील्स में देखा जा रहा है कि पहले वह मुख्य गेट से थाना के अंदर आता है और थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठता है। इस दौरान बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत बज रहा है। वहीं एक अन्य रील में युवक थाना के कार्यालय से बाहर निकलता है। उसके सभी रील्स में बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत बज रहा है।

मामला जमुई के गिद्धौर थाना की है। थाना में घुस कर रील बनाने वाला युवक भी गिद्धौर का ही बताया जा रहा है। रील में प्रयुक्त गीत थाना और पुलिस की साख को गिराने वाला बज रहा है और दबंगई दिखाने की कोशिश की जा रही है। मामले में जब युवक से बात की गई तो उसने कहा कि गलती हो गई जबकि थानाध्यक्ष ने फोन पर बात करते हुए बताया कि हमें जानकारी नहीं है मामले की कुछ कह नहीं सकते। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई किये जाने की बात कही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   पटना पहुंचे LJPR के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जमुई से ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Reels Reels Reels

Reels

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...