वनरक्षी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

चतरा: चतरा जिले में वनरक्षी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में चतरा पुलिस ने वन विभाग के सीएफ ऑफिस में कार्यरत लिपिक अवधेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। अवधेश तिवारी पर आरोप है कि उसने कथित आईएफएस अधिकारी शाकिब आलम के साथ मिलकर 17 युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर सात-सात लाख रुपये की ठगी की है। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर थाना में दर्ज एफआईआर संख्या 286/24 के तहत तुलेश्वर राणा, जितेंद्र राणा, तपेश्वर राणा, रमेश राणा, भुनेश्वर राणा, सीता राम राणा, हीरा राणा, समुद्र यादव और गिरधारी यादव को भी आरोपित बनाया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 467, 468/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अवधेश तिवारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पुलिस ने बुधवार शाम को अवधेश तिवारी को वन परिसर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वन विभाग में नौकरी दिलाने के बहाने युवकों से ठगी की और इसका मास्टरमाइंड कथित आईएफएस अधिकारी शाकिब आलम बताया जा रहा है।

पंकज कुमार ने दर्ज कराई थी शिकायत
इस ठगी का पर्दाफाश तब हुआ जब बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज निवासी पंकज कुमार नामक युवक ने एक सप्ताह पूर्व सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि नौकरी की लालच में उसने अवधेश तिवारी और शाकिब आलम को पैसे दिए, लेकिन जब कोई नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस ठगी मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RSS Office Attack: RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला, Funding Connection में...

रांची RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में NIA ने संदीप गुप्ता को हिरासत में लिया। पटना स्थित उसके दो फ्लैटों में तलाशी...

Ranchi Voter List: रांची में 35 वोटरों के नाम हटाने की...

 रांची के सुरसा गांव में 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी Form-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ ने...

Ranchi Municipal Corporation: रांची में 350 होर्डिंग और यूनिपोल पर Action,...

रांची में 350 अवैध होर्डिंग, यूनिपोल और विज्ञापन ढांचे हटाये जायेंगे। नगर निगम 10 सितंबर की रात से गैस कटर और क्रेन से कार्रवाई...