पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में सिकरहना नदी में तीन बार बाढ़ आने की वजह से तटवर्ती इलाके के लोगों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। तीन बार जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। मामला पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड की है। प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत के ग्रामीणों में कटाव का डर है।
लोगों ने बताया कि सिकरहना बूढी गंडक नदी में तीन बार जलस्तर बढ़ने की वजह से नदी किनारे बेस लालपरसा, धूमनी टोला, कचहरिया टोला, डुमरी सहित अन्य गांव के लोग कटाव के डर से भयभीत हैं। एक तो बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं दूसरी तरफ कटाव की वजह से भयभीत। लोगों ने कहा कि अपनी बेबसी पर आंसू बहाने के अलावा उनके पास कोई उपाय नहीं है, कोई सुनने वाला नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि नदी में पानी काम होने के बाद इस बार कटाव अधिक देखने को मिल रहा है। नदी का रुख गांव के ठीक सामने आ कर अपना आसियाना बना चुका है। लोगों न कहा कि विडंबना है कि आज तक यहां रिंग बांध तक नहीं बनाया गया जा। अगर ससमय अधिकारियों ने मामले में ध्यान दे कर बचाव का कार्य नहीं किया तो आसपास के लोगों की परेशानी काफी बढ़ जाएगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Lady ने 3 बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, तीन की मौत एक बेटी की हालत गंभीर
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
Water Level Water Level Water Level
Water Level



















