Advertisment

West Champaran में कटाव से लोगों में दहशत, लोग खुद उजाड़ रहे अपना घर

पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण में गंडक नदी में भीषण कटाव की वजह से लोगों में दहशत व्याप्त है। मामला पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड के सूरजपुर पंचायत क्षेत्र के सिंगही, सिंघा, रुद्रनगर सहित पांच अन्य पंचायत में गंडक का रौद्र रूप देख ग्रामीणों में दहशत है। नदी के तटीय क्षेत्र में बसे लोग अब अपना घर खुद से हटाने लगे हैं। लोगो ने कहा कि गंडक नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी के तेज बहाव की वजह से नदी के तटीय इलाके में तेज कटाव हो रहा है।

कटाव की वजह से नदी के तट वाले इलाके में घर और जमीन पानी में गिरने लगा है। लोगों ने बताया कि नदी पहले रिंग बांध से लगभग एक किलोमीटर दूर थी लेकिन अब यह कटाव के कारण रिंग बांध के बिल्कुल नजदीक आ गई है। पिछले कई दिनों से पानी की तेज बहाव और कटाव में काफी वृद्धि हुई है। मामले में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता शशि कुमार चौधरी ने बताया कि कटावरोधी काम तेजी से किया जा रहा है। रिंग बांध कटाव में नहीं बहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   संतुलित Fertilizer उपयोग और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद जरूरी : DM

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

West Champaran West Champaran

West Champaran

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...