जमुई में IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

जमुई: जमुई में एसएसबी की टीम को बड़ी सफलता मिली है जहां एसएसबी ने सर्च ऑपरेशन चला कर आईईडी बम बरामद किया है। समय रहते सुरक्षाबलों ने आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। एसएसबी के 16वीं बटालियन के कमांडेंट मनीष कुमार के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। मामले में एसएसबी के कमांडेंट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम ने एसएसबी के कंपनी कमांडर अभिनव तोमर और चरका पत्थर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार की संयुक्त टीम ने पनिचुआ गांव के समीप सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान सुरक्षा बलों को सड़क पर तार दिखाई दिया। इसके बाद स्वान दस्ता की मदद से जब तलाशी ली गई तो सड़क के नीचे आईईडी पाया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता को सूचित किया गया। मौके पर सीआरपीएफ की टीम पहुंच कर आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। हालांकि आईईडी किसने लगाया था इसका पता नहीं चल सका है। मामले में फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Samastipur Police का संवेदनहीन चेहरा: नदी में बरामद शव को पुलिस ने बहा दिया

IED IED

IED

Highlights

GK मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ इंडिपेंडेंट स्कूल...

पुलिस ने किया कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग गिरोह का...

गयाजी : गया शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...