पश्चिम चंपारण: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में भाजपा की तरफ से सदस्यता अभियान कार्यक्रम की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा चुनाव प्रबंधक प्रकल्प के जिला संयोजक आकाश श्रीमुख ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भी शिरकत की और नगर सभापति रीन देवी और उपसभापति पूनम देवी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोगों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी में सदस्यता अभियान चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के सभी सदस्यों ने अब तक सदस्यता ले ली है वहीं हरेक विधानसभा क्षेत्र से सत्तर हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान वक्फ बोर्ड बिल पर असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ओवैसी जो कर रहे हैं वह पूरी दुनिया देख रही है। वे देश को बाँटना चाहते हैं। लेकिन वे अपने इस चाहत में सफल नहीं हो पाएंगे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Rain के 24 घंटे बाद भी सड़कें बनी हुई है तालाब, बेगूसराय के इस मोहल्ले में…
पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट
BJP BJP
BJP
Highlights


