Advertisement
Advertisement

बदमाशों ने शो-रुम मालिक को दुकान में घुसकर चाकू से किया हमला

मोतिहारी : खबर मोतिहारी से है जहां जिला के ढ़ाका थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक शो-रुम के मालिक को दुकान में घुसकर चाकुओं से गोद दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी दुकान मालिक अमित कुमार उर्फ बब्लू को आसपास के दुकानदारों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसना इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की जांच की। जिसमें चाकू मारते बदमाश दिख रहे हैं।जख्मी अमित ने थाना को दिए बयान में बताया कि लूट के नियत से आए बदमाशों ने उसे चाकू मारा है। जख्मी अमित के शरीर पर लगभग 10 जगह चाकुओं के जख्म के निशान है। घटना ढ़ाका बाजार स्थित हाईस्कूल के पास स्थित यूटीएल शो-रुम की है।
फिलहाल युवक खतरे से बहार हैं।

यह भी देखें :

मिली जानकारी के अनुसार यूटीएल शो-रुम के मालिक अमित कुमार उर्फ बब्लू ढ़ाका थाना के भलूअहिया गांव के रहने वाले हैं। हर दिन की तरह वह अपने दुकान में थे। उसी दौरान दो लोग दुकान में आए और कुछ बातचीत के बाद एका युवक उसपर चाकू से लगातार प्रहार करता है और अमित काफी चिख चिल्ला रहे हैं। जो सीसीटीवी में दिख भी रहा है। जख्मी अमित ने बताया कि दोनों बदमाश लूट की नियत से दुकान में आए थे और उनलोगों ने गल्ला खोला। जिसका विरोध करने पर उनलोगों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। अब घटना की जानाकरी मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस मामले में ढाका विधायक पवन जायसवाल पीड़ित युवक से मिलने का बाद कहा कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तार करे।

यह भी पढ़े : RJD का ‘MY’ समीकरण अब BJP का बन रहे हैं सदस्य

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...