राहुल को आतंकवादी कहे जाने पर पटना में बिहार कांग्रेस का ‘हल्ला बोल

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणी के खिलाफ आज यानी 18 सितंबर को बिहार कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। मौके पर मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने रेल राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर पूरे देश में रवनीत सिंह बिट्टू का घेराव करने और उनके खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।

भाजपा को मांगनी चाहिए माफी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार के मंत्री ने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा है, निश्चित तौर पर यह कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रेल राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग हम लोग कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यही कारण है कि हम लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अगर रवनीत सिंह बिट्टू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया तो जहां कहीं भी उनके कार्यक्रम होंगे, पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता उनका घेराव करेंगे। उनके कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। इसीलिए हमलोग मांग करते हैं कि जल्द से जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल राज्य मंत्री को बर्खास्त करें।

यह भी देखें :

मूक दर्शक बने हैं PM मोदी

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि जानबूझकर बीजेपी के नेताओं के द्वारा लगातार राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूक दर्शक बने हुए हैं। सिर्फ रवनीत सिंह बिट्टू ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी बीजेपी को समर्थन देने वाले कई नेता ने भी राहुल गांधी के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। शकील अहमद ने भी ऐसे नेताओं को बर्खास्त करने की मांग की। रेल राज्य मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की बात दोहराई।

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले लगातार उल जलूल रहते हैं – शकील अहमद खान

केंद्रीय कैबिनेट से ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मंजूरी दिए जाने के बाद कांग्रेस ने वर्तमान केंद्र सरकार और उनकी कैबिनेट द्वारा लिए जा रहे फैसलों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने केंद्रीय कैबिनेट के द्वारा लिए गए फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय कैबिनेट के फैसले लगातार उल जलूल रहते हैं। केंद्रीय कैबिनेट से देश के हित में कोई फैसला तो लिया नहीं जाता हां उल्टे सीधे फैसले लेकर देश में एक अलग माहौल तैयार किया जाता है।

Shikil Ahamad Khan 22Scope News

यह भी पढ़े :  Lalu Family Summoned : मंत्री श्रवण ने कहा- कानून के हिसाब से चलेंगे तो नहीं होगी कोई दिक्कत

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...