Hazaribagh : बड़कागांव में विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर और…

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में राणा मोहल्ले से विश्वकर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों के साथ विवाद हो गया है। दो समुदाय में उत्पन हुई इस विवाद में दोनों समुदाय के बीच पत्थर बाजी की भी घटना घटी है । बताया यह भी जा रहा है कि इस पत्थर बाजी में दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : घर में घुसकर आदिवासी युवती की हत्या, दुष्कर्म की आशंका, तीन हिरासत में… 

Hazaribagh :  पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

घायलों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल एवं निजी अस्पताल में भी चल रहा है। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य है और पूरे बड़कागांव के इस मोहल्ले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। वरीय अधिकारी खुद वहां कैंप भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Gumla में शराब पिलाकर विधवा के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज…

वही इस पूरे मामले पर हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच कुछ विवाद उत्पन्न हुए हैं। हालांकि वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है और इस पूरी स्थिति पर पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है। इसके साथ ही साथ उन्होंने यह अपील भी की है कि ऐसी स्थिति में मिल-बैठकर बात कर सभी मामलों का समाधान कर लेना चाहिए।

एक पक्षीय कार्रवाई करती है सरकार-सांसद मनीष जायसवाल

लीूप min 22Scope News

वह इस पूरे मामले पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है तथा इस पूरे मामले पर सरकार पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार एक पक्षीय कार्रवाई करती है ऐसी घटना बरखा गांव में पहले भी हो चुकी है और उसमें सिर्फ एक संप्रदाय के लोगों को तंग किया जाता है और दूसरे संप्रदाय को संरक्षण दिया जाता है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...