शौच करने गए युवक की पैर फिसलने से नदी में डूबा, खोजबीन जारी

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के सुकुल पाकड़ पंचायत के वार्ड-12 कचहरी टोला निवासी महेश सहनी का 26 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार सहनी गुरुवार की सुबह सिकरहना नदी किनारे शौच के लिए गया था। उसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसकी जानकारी घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत के पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सहनी ने दी। इसकी जानकारी जब घर वालों को मिली तब उनलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की पर वह नहीं मिला। वहीं दूसरी ओर नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी मिलने पर पंचायत के वर्तमान मुखिया असफाक अहमद नदी किनारे पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी और थाना को दी। सूचना पर 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर खोज-बीन शुरू कर दी है। समाचार प्रेषित होने तक खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़े : मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल लूटे दो लाख रुपए

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...