CM Yogi का ऐलान – अयोध्या बनेगी देश का पहली सोलर सिटी

अयोध्या : CM Yogi का ऐलान – अयोध्या बनेगी देश का पहली सोलर सिटी। अयोध्या के मिल्कीपुर में 1005 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर अहम ऐलान किया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘अयोध्या आज देश और दुनिया की सुर्खियों में है। आज हर सनातन धर्मावलंबी अयोध्या आने के लिए उत्सुक है। नई अयोध्या देश के विकास की नहीं बल्कि देश की पहली सोलर सिटी बन रही है।

गवान सूर्य की रोशनी से यहां की लाइट जगमगाएगी। एक नई अयोध्या सूर्य वंश की राजधानी देश के पहली सोलर सिटी बन रही है। तो ये अंधेरे में रहने के आदी समाजवादी पार्टी के लोग कैसे इसे स्वीकार कर पाएंगे’।

सपा पर CM Yogi का हमला – उनको विवादित ढांचा प्यारा था

CM Yogi आदित्यनाथ ने गुरूवार को अयोध्या के कार्यक्रम में अयोध्या को ही अपने भाषण के केंद्र में रखा। अयोध्या के ही बहाने सीएम योगी ने लगातार एक के बाद समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी कांग्रेस को निशाने पर लिया।

सीएम योगी ने कहा कि – ‘आज अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी बन रही है। जिनको अयोध्या के दीपोत्सव से परेशानी होती थी, उनको अब परेशानी होगी ही कि अयोध्या कैसे सुंदर हो गई। क्योंकि इनको तो विवादित ढांचा प्यारा था जिसको रामभक्तों ने नेस्तनाबुद करने का काम किया था। ये रामभक्तों पर गोली चलाते थे।

रामभक्तों के खून से जिनके हाथ सने हुए हों, तो जब वे अयोध्या की चर्चा करते हैं तो बड़ा आश्चर्य होता है, हमें ताज्जुब होता है, लोग हंसते हैं।

जिस अयोध्या को रामभक्तों की लहू से इन्होंने सींचने का काम किया था और जिस अयोध्या के बारे में ये कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज उसी अयोध्या में गत 22 जनवरी से अब तक साढ़े 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भगवान रामलला के दर्शन कर चुके हैं’।

CM Yogi ने की घोषणा – जल्द ही इंटरनेशल कनेक्टिविटी से जुड़ेगा अयोध्या एयरपोर्ट

इसी क्रम में CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘आज अयोध्या में देश के लिए कनेक्टिविटी है। कुछ ही दिनों में अयोध्या इंटरनेशनल कनेक्टिविटी से जुड़ने वाला है। किसी ने सोचा था कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा?

हजारों वर्ष पहले पुष्पक विमान से अय़ोध्या आए थे प्रभु श्रीराम।

लेकिन कभी भी चाहे कांग्रेस हो या फिर समाजवादी पार्टी – फिर से अयोध्या में एयरपोर्ट बने या अयोध्या पूरी दुनिया से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से जुड़ जाय, यह भाव उनमें कभी नहीं आया।

आज 821 एकड़ जमीन पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है। इससे परेशानी समाजवादी पार्टी को है। जब अयोध्या के लिए सौभाग्य आया तो इन रामद्रोहियों को परेशानी तो होगी ही होगी। ये कैसे उसको स्वीकार कर सकते हैं ?

ये वही काम कर रहे हैं जो पहले इन्होंने किया था। आगे भी ये वही करेंगे। 2017 के पहले की अयोध्या और आज के अयोध्या को देखेंगे ये लोग तो इनकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप पिछले 10 वर्षों के अंदर विकास के कार्यों को द्रुत गति से आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

आज तो आप अयोध्या में आइए। चाहे वह अयोध्या में राम जन्मभूमि का पथ हो, चाहे वह भक्ति पथ का फोर लेन का, चाहे वह एयरपोर्ट का पथ हो फोर लेन का, चाहे अयोध्या को जोड़ने वाला कोई भी मार्ग (अमेठी -रायबरेली का हो, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर) हो, सभी फोर लेन की कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं’।

अयोध्या के कार्यक्रम में सीएम योगी
अयोध्या के कार्यक्रम में सीएम योगी

CM Yogi  Slams SP – सपा सरकार में होता था महापुरुषों का अपमान, अब यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन

CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘जब प्रदेश में सपा की सरकार होती थी तो महापुरुषों का अपमान होता था। और बहुजन समाज पार्टी की सरकार होती थी तो वह अन्य लोगों पर अत्याचार करवाने का काम करती थी। उत्तर प्रदेश आज देश के विकास में ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है।

याद करिए 2017 के पहले यही उत्तर प्रदेश भारत के विकास का बैरियर माना जाता था। उत्तर प्रदेश के नौजवान के सामने, नागरिकों के सामने पहचान का संकट तत्कालीन सरकार ने खड़ा किया था।

अराजकता उत्तर प्रदेश में चरम पर थी। विकास की योजनाओं में भेदभाव होता था। महापुरुषों का अपमान होता था।

इसी अयोध्या में हमने घोषणा की थी कि होली और दीपावली पर इन परिवारों को फ्री में सिलेंडर भरवाने का कार्य भी हम करेंगे। यह कार्य भी गत वर्ष से प्रारंभ हो चुका है। फिर से दीपावली आ रही है। फिर से भरा हुआ सिलेंडर इन परिवारों को प्राप्त होगा। 15 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश में फ्री राशन का लाभ पा रहे हैं। क्या ये सुविधाएं 2017 के पहले संभव थीं?

हमने भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले 7 – साढ़े 7 साल में विकास के कार्यों को द्रुत गति से आगे बढ़ाया। आज आपको फोर लेन की सड़कें दिखती होंगी, टू लेन की सड़कें दिखती होंगी, गांव की बेहतर कनेक्टिविटी दिखती होगी, एवं गांव-गांव, मजरे-मजरे में भी आज आपको बिजली की व्यवस्था दिखती होगी। बिना भेदभाव के एक-एक गरीब को आवास उपलब्ध होते हुए आपको दिखता होगा।

उत्तर प्रदेश के अंदर 2 करोड़ 62 लाख गरीब परिवारों को एक-एक शौचालय देने का कार्य साढ़े 7 साल में किया गया और 56 लाख गरीबों के आवास भी बने। 1 लाख 20 हजार मजरों तक बिजली पहुंचाई गई। 1 करोड़ 56 परिवारों को फ्री में बिजली के कनेक्शन भी दिए गए। 1 करोड़ 83 लाख परिवारों को उज्जवला योजना के फ्री के सिलेंडर भी दिए गए हैं’

कार्यक्रम में मंच पर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, खेल मंत्री गिरीश यादव, स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश शर्मा, महापौर महंत  त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रौली सिंह, अवनीश पटेल, हरिओम पांडेय, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...