Pakistan में आमंत्रित मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक बोला – मेरा भारत जाना आसान, वहां से निकलना मुश्किल

डिजीटल डेस्क : Pakistan में आमंत्रित मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक बोला – मेरा भारत जाना आसान, वहां से निकलना मुश्किल। भारत के वांटेड जाकिर नाइक को पाकिस्तान में तीन जगहों पर तकरीर (ज्ञान संबंधी भाषण) के लिए बतौर मेहमान आमंत्रित किया है।

इसी क्रम में भारत का जिक्र आते ही जाकिर नाइक ने कहा – ‘भारत जाना तो बहुत आसान है, लेकिन वहां से बाहर निकलना मुश्किल है। जब मैं भारत जाऊंगा तो रेड कॉर्पेट बिछा दिया जाएगा और कहा जाएगा कि अंदर आओ और जेल में बैठो। भारत लिस्ट में नंबर वन आतंकी तो मैं हूं ही’।

2016 में भारत से भागकर मलेशिया गया था जाकिर नाइक

भारत ने इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को कई आरोपों के चलते वांटेड करार दिया है और वो साल 2016 में भारत छोड़ कर मलेशिया चला गया था। इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को पाकिस्तान ने आमंत्रित किया है, जोकि हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहता रहा है।

उस पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ भाषण देने को लेकर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया था। पाकिस्तान की ओर से मिले न्योते की जानकारी खुद जाकिर नाइक ने दी है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्टर शेयर कर जाकिर नाइक ने कहा है कि वह और उसका बेटा शेख फारिक नाइक पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान में तकरीर करेंगे।

उसने बताया कि वह और उसका बेटा पाकिस्तान के तीन शहरों में तकरीर करेंगे। वह कराची में 5-6 अक्टूबर, लाहौर में 12-13 अक्टूबर और इस्लामाबाद में 19-20 अक्टूबर को जनता को संबोधित करेगा।

जाकिर नाइक बोला – मेरे ऊपर हैं तमाम इल्जाम लेकिन साबित एक भी नहीं

हाल ही में जाकिर नाइक ने पाकिस्तान के एक यूट्यूबर के पॉडकास्ट में भारत वापस आने, खुद पर लगे हुए आरोप और पीएम मोदी तक को लेकर बातचीत की।

जाकिर नाइक ने उसी क्रम में कहा कि, -‘मेरे ऊपर काफी इल्जाम लगाए गए हैं, लेकिन एक भी आरोप साबित नहीं हो पाया है। मेरे ऊपर आरोपों की शुरुआत बांग्लादेश के हमले से हुई।

1 जुलाई 2016 में आतंकी हमला हुआ था। उस हमले में 4-5 आतंकी शामिल थे। एक आतंकी मेरे फैसबुक का फॉलोअर था और उसी पर आरोप लगाया गया था कि मुझसे प्रेरित होकर उसने आतंकी हमला किया’

इसके बाद जाकिर नाइक ने पीएम मोदी को लेकर कहा, अभी तक तो 10 साल उनके बहुत अच्छे थे, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में उनकी लोकप्रियता कम हो गई।

जाकिर नाइक
जाकिर नाइक

मलेशिया की पूर्ववर्ती सरकार ने जाकिर नाइक को स्थायी निवास की अनुमति

भारत के मोस्ट वांटेड जाकिर नाइक को मलेशिया में महातिर मोहम्मद के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने स्थायी निवास की अनुमति दी थी। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने जाकिर नाइक को लेकर भारत के अनुरोध पर विचार करने का संकेत दिया था।

मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने कहा कि – ‘सबसे पहले, यह मुद्दा (भारतीय पक्ष) द्वारा नहीं उठाया गया। प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने इसे बहुत पहले उठाया था। वह भी कुछ साल पहले। लेकिन मसला यह है कि मैं एक व्यक्ति के बारे में बात नहीं कर रहा हूं।

मैं उग्रवाद की भावना के बारे में बात कर रहा हूं। एक बाध्यकारी मामले और सबूत के बारे में बात कर रहा हूं जो किसी व्यक्ति या समूह या गुट या पार्टियों द्वारा किए गए अत्याचारों का संकेत देते हों, जो किसी व्यक्ति या समूह या गुट या पार्टियों द्वारा किए गए महापाप को साबित करे’।

मलेशियाई पीएम ने कहा कि – ‘हम आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देंगे। इसको लेकर हमारा रुख स्पष्ट है और हम आतंकवाद के खिलाफ इनमें से कई मुद्दों पर भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस एक मामले की वजह से हमें आगे के सहयोग और हमारे द्विपक्षीय संबंध में गतिरोध पैदा करना चाहिए’।

Saffrn

Trending News

DM के निर्देश पर आरा शहर स्थित धरहरा मार्ग पर चला...

आरा : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धनुपरा पुल के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।...

लोगों की समस्याओ का त्वरित समाधान हो व उन्हें न्याय मिले...

सारण : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जन...

‘सहयोग शिविर’ की आज से शुरुआत, मंत्री अलग-अलग जिलों में लोगों...

आरा/मुजफ्फरपुर/बांका : बिहार सरकार की तरफ से आज यानी 19 मई से राज्य के अलग-अलग जिलों में सहयोग शिविर की शुरुआत हो चुकी है।...

Ranchi Ration Scam: अमीरों ने गरीबों का हक छीना, हजारों फर्जी...

 रांची में राशन कार्ड जांच के दौरान आयकरदाता, जीएसटी होल्डर और कंपनी मालिक मुफ्त राशन लेते पकड़े गए। हजारों कार्ड रद्द किए गए हैं।Ranchi...

गोपालपुर कैश बैंक लूटकांड का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट...

पटना : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 13 मई को हुए कैश बैंक लूटकांड मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img