Commercial Advertisment

कृषि मंत्री ने 191 किसानों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण व परिभ्रमण के लिए किया रवाना

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने आज यानी रविवार को आत्मा अंतर्गत परिभ्रमण एवं प्रशिक्षण पर जाने वाले छह जिलों से 191 किसानों को संबोधित कर कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार के विकास में कृषि का बड़ा योगदान है। ऐसे में उन्नत खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 191 बिहार के अलग-अलग किसानों को दूसरे राज्य में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भेजा जा रहा है। रांची, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित अलग-अलग जगह पर किसानों को भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार के किसानों को देश के कृषि से संबंधित प्रतिष्ठित संस्थानों में आत्मा योजना के माध्यम से प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में हो रहे नवाचार कार्यों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम से किसानों की आमदनी दोगुनी करना व उन्हें उन्नत तकनीक से रुबरु करना विभाग का लक्ष्य है। पिछले कुछ सालों में कृषकों की आय बढ़ी है एवं बिहार के जीडीपी विकास में कृषि क्षेत्र का लगभग 14 प्रतिशत योगदान है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन की देन है।

यह भी देखें :

पांडे ने कहा कि आप जब बाहर जाएं तो ‘देखकर सीखो, सीखकर अपनाओ’ के सिद्धांत पर काम करें। इस हेतु आपको देश के दूसरे राज्यों में प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण पर भेजा जा रहा है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में जाकर अपने विषय से संबंधित सवालों के बारे में वैज्ञानिकों से पूछें, ताकि किसानों को भविष्य में इसका लाभ मिल सके। आपके परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य कम जमीन पर अधिक फसलों का उत्पादन, माकेर्टिग, पैकेजिंग व्यवस्था को समझना एवं किसानों को ई-फ्रेंडली बनाना है।

इस अवसर पर सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने भी किसानों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य बीज निगम आलोक रंजन घोष, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, अपर सचिव-सह-राज्य नोडल पदाधिकारी, आत्मा योजना शैलेन्द्र कुमार, कृषि मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह, अपर निदेशक (शष्य)-सह-निदेशक बामेती धनंजय पति त्रिपाठी, निदेशक पीपीएम आभांशु सी जैन सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक व स्वागतयोग्य निर्णय – मंगल पांडे

चंदन कुमार तिवारी और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...